Dhanteras 2022: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बजारों में रौनक काफी बढ़ गई है। इस बार दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्तूबर के दिन धनतेरस पर्व को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन लोग बड़े पैमाने पर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस पर्व को धनतेरस त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि, दिवाली आने से पहले ही हम अपने घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देते हैं। मान्यता है कि इस दिन पूजन के समय साक्षात मां कमला घर पर आती हैं। ऐसे में आपको घर के कुछ स्थानों की विशेष सफाई इस दिन करनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी विशेष सफाई धनतेरस के दिन करनी चाहिए। आइए जानते हैं -