Dhanteras 2024 Rangoli Design Ideas: भगवान श्रीराम जब माता सीता के साथ 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे तो उनके स्वागत के लिए अयोध्या वासियों ने दीप जलाए और पूरे नगर को प्रकाशमय कर दिया। हर साल इसी खुशी को उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा और दीपावली के पर्व की शुरुआत हुई। दीपावली की शुरुआत दो दिन पहले धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस दीपोत्सव का आरंभ है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था जो कि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर बाहर आए थे। भगवान धन्वंतरि चिकित्सा और आयुर्वेद के देवता हैं।
धनतेरस के शुभ मौके पर घर की साफ सफाई और साज-सजावट की जाती है। सजावट के लिए पारंपरिक तरीके अपनाए जातेे हैं। जिसमें घर के मुख्य द्वार पर तोरण बांधा जाता है। साथ ही दीपक और इलेक्ट्रिक लाइट्स से रोशनी की जाती है। इसके अलावा पारंपरिक तौर पर रंगोली बनाई जाती है।
धनतेरस के शुभ अवसर पर आप भी घर के द्वार, आंगन या मंदिर के पास सुंदर और आकर्षक रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। यहां धनतेरस के लिए आकर्षक रंगोली डिजाइन के शानदार विकल्प और उनकी तस्वीरें दी जा रही हैं।