फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन भूलकर भी न करें इन चार चीजों की खरीदारी, रुक जाएगी बरकत

Tue, 29 Oct 2024 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस लेख के माध्यम से जानिए ऐसी पांच चीजें, जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2024 - फोटो : Amar Ujala
Dhanteras 2024 : त्योहार का सीजन आ चुका है। 29 अक्तूबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है, जो कि पांच दिन का पर्व है। जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 29  अक्तूबर को मनाया जा रहा है।

धनतेरस के दिन धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का रिवाज है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन नई चीजों को खरीदना शुभ होता है। लोग इस अवसर पर सोने, चांदी और बर्तनों से लेकर वाहनों की खरीदारी करते हैं। हालांकि धनतेरस पर कुछ ऐसी भी चीजें हैं, जिनकी खरीदारी इस मौके पर भूल से भी नहीं करनी चाहिए। कहते हैं कि धनतेरस पर कुछ चीजों को खरीदना अशुभ होता है।

अगर आप भी धनतेरस में खरीदारी के लिए चीजों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं तो उसके पहले ऐसी चीजों के बारे में जान लीजिए जो धनतेरस पर आपको नहीं खरीदनी चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानिए ऐसी चार चीजें, जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

  
विज्ञापन

2 of 5
चाकू चम्मच - फोटो : Instagram
घर न लाएं नुकीली चीजें 

धनतेरस के पावन मौके पर सोने-चांदी की चीजें खरीद सकते हैं लेकिन नुकीली और धारदार चीजें न खरीदें। घर पर चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर नुकीली चीजें घर लाना अशुभ माना जाता है। 


Happy Dhanteras 2024: धनतेरस की आकर्षक शायरियां भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं    
विज्ञापन

3 of 5
प्रेस स्टैंड - फोटो : Instagram
लोहे की वस्तुएं न खरीदें 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, लोहे को शनिदेव का कारण माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए निकलें तो लोहे की चीजों को खरीदकर घर न ले आएं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

4 of 5
एल्युमिनियम का बर्तन - फोटो : Instagram
एल्युमिनियम का सामान न खरीदें

धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन धातु से बने सामान को घर लाने से बचें। मान्यता है कि धातु दुर्भाग्य का सूचक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टील के बर्तन - फोटो : Instagram
स्टील से बनी चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन अधिकतर लोग स्टील के बर्तन घर लेकर आते हैं। लेकिन स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। ऐसे में स्टील से बना सामान न खरीदें। बल्कि धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें