Happy Dhanteras Wishes In hindi 29 अक्तूबर, मंगलवार को धनतेरस मनाई जा रही है। इस दिन को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर जी की इस दिन पूजा होती है। साथ ही स्वस्थ अरोग्य जीवन के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस मौके पर स्वस्थ और समृद्ध जीवन के लिए सभी प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
Happy Dhanteras Wishes in hindi: पांच दिनों का दीपोत्सव शुरु हो गया है। 31 अक्तूबर / 1 नवंबर को लोग दिवाली मना रहे हैं। हालांकि इसकी शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस बार धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाई जा रही है। धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहते हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर भगवान धन्वंतरि बाहर आए थे। भगवान धन्वंतरि का जन्म कार्तिक मास की तेरस या त्रयोदशी तिथि को हुआ था। ऐसे में इस दिन को धनतेरस कहते हैं और ये दिन स्वस्थ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
इसके साथ ही धनतेरस पर ऐश्वर्य के स्वामी कुबेर जी की भी पूजा होती है। कहते हैं जहां स्वस्थ शरीर और समृद्ध जीवन हो, वहां माता लक्ष्मी का वास होता है। उनका आशीर्वाद होता है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को सुंदर संदेश भेजकर आज के दिन की शुभकामनाएं दें और दीपोत्सव की शुरुआत करें।
विज्ञापन
2 of 6
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
सोने का रथ और चांदी की पालकी पर बैठकर
लक्ष्मी मां हैं आई देने आपको धनतेरस की बधाई।
धनतेरस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 6
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए ये सुंदर संदेश प्रियजनों को भेज सकते हैं।
- फोटो : Amar Ujala
दीप जले तो रोशन आपका जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर,
इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हों।