फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: दिल्ली के इन बाजारों से कर सकते हैं धनतरेस की खरीदारी, सस्ते में मिल जाएगा हर सामान

Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : pixabay
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, अभी हाल ही में करवा चौथ बीता है तो अब तैयारी दिवाली जैसे बड़े त्योहार की है। लेकिन इससे पहले 2 नवंबर 2021 के दिन धनतरेस का त्योहार मनाया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछली बार तो इस त्योहार में इतनी रौनक देखने को नहीं मिली। लेकिन उम्मीद है कि इस बार रौनक काफी होगी। इस दिन लोग बाजार जाते हैं और जमकर खरीदारी करते हैं। कोई सोना-चांदी खरीदता है, तो कोई बर्तन खरीदता है क्योंकि इस दिन इन चीजों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस पर शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
चांदनी चौक
  • आप धनतेरस की शॉपिंग के लिए दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में जा सकते हैं। यहां आपको बर्तन, सोना-चांदी, सजावट का सामान और बाकी घर की जरूरत की अन्य चीजें मिल जाएंगी। यहां काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
जनपथ
  • आप धनतेरस पर अपने लिए अच्छे कपड़े खरीद सकते हैं और इसके लिए आपको दिल्ली में स्थित जनपथ मार्केट का रूख करना पड़ेगा। यहां आपको न्यू ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े बेहद ही कम दाम में मिल जाएंगे।

4 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
सरोजनी नगर
  • दिल्ली में स्थित सरोजनी नगर मार्केट हर किसी का दिल जीतती है। लोग यहां खरीदारी करने जाते हैं। यहां आपको घर की सजावट का सम्मान, कपड़े, दिवाली की झालर, अपनों के लिए गिफ्ट आदि सबकुछ मिल जाएगा और वो भी बेहद किफायती दाम में।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनतेरस 2021 - फोटो : istock
करोल बाग मार्केट
  • लोग त्योहारों के मोके पर करोल बाग मार्केट भी जाते हैं। ये मार्केट वैसे तो इलेक्ट्रॉनिक चीजों के लिए जानी जाती है। जैसे- लैपटॉप, मोबाइल फोन, कंप्यूटर आदि। लेकिन यहां और भी कई चीजें मिलती है। जैसे-कपड़े, ज्वेलरी आदि। इसलिए इस धनतेरस खरीदारी करने के लिए ये जगह सही हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें