देश के कुछ भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है। इस टोटका को करने के लिए धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें और इसे पूजा घर में संभालकर रख दें। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते वक्त इस साबुत धनिया को चढ़ाएं। अगले दिन सुबह आप इस धनिया को गमले या बाग में बिखेर दें। इस धनिया से निकलने वाला पौधा बताएगा कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?