फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2019: पांच रुपए की यह चीज ले आएं घर, बदल देगी आपकी किस्मत

Fri, 25 Oct 2019 06:56 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
शुभ धनतेरस - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन से ही दिवाली की शुरुआत हो जाती है। समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। आयुर्वेद लेकर प्रकट होने की वजह से भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। भगवान कुबेर को लक्ष्मी जी का खजांची कहा जाता है। धनतेरस वाले दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे साल भर आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। इन सबके बावजूद भी कोई साल ऐसा भी होता है कि आपको पूरे साल खराब आर्थिक स्थिति से परेशान रहते हैं।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आने वाल साल कैसा होगा तो आप इसके लिए एक टोटका कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस टोटके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 3
देश के कुछ भागों में यह टोटका काफी प्रचलित है। इस टोटका को करने के लिए धनतेरस के दिन पांच रुपए का साबुत धनिया खरीदें और इसे पूजा घर में संभालकर रख दें। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते वक्त इस साबुत धनिया को चढ़ाएं। अगले दिन सुबह आप इस धनिया को गमले या बाग में बिखेर दें। इस धनिया से निकलने वाला पौधा बताएगा कि आने वाले साल में आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धनिया का पौधा हरा-भरा होने के बावजूद पतला हो तो यह आपके सामान्य आय का संकेत देता है। वहीं अगर पौधा पीला और बीमार निकलता है या नहीं निकलता है तो हो सकता है आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें