Dev Deepawali 2025 Rangoli Designs: देव दीपावली को देवों की दिवाली कहा जाता है। देव दीपावली हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। यह पर्व भगवान शिव और देवताओं को समर्पित है। 2025 में देव दीपावली का शुभ पर्व 05 नवंबर को मनाया जाएगा। कहते हैं, इस दिन काशी नगरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठती है और गंगा घाटों पर लाखों दीये जलाकर देवताओं का स्वागत किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं, इसलिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत पवित्र माना गया है।
देव दीपावली पर रंगोली बनाना शुभता और सौंदर्य का प्रतीक है। रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और देवी-देवताओं के स्वागत का माध्यम भी है। परंपरा के अनुसार, रंगोली में प्रयुक्त रंग पंचतत्वों मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जाता है कि घर के द्वार पर रंगोली बनाकर देवताओं के आगमन का स्वागत करने से सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।इस दिन की रंगोलियां केवल सजावट नहीं, बल्कि भक्ति और भावनाओं की अभिव्यक्ति होती हैं, जो दीपों की तरह को भी रोशन कर देती हैं।