फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teeth Whitening: दांतों की चमक से खिल उठेगी मुस्कान, एक बार अपनाकर देखें ये तरीके

Wed, 29 May 2024 03:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दांतों की मजबूती के लिए आपको दिन में दो बार इनकी सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके लिए सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले ब्रश करें।
विज्ञापन
1 of 5
हंसी, - फोटो : Freepik
सुमन अग्रवाल

सबकी चाहत होती है कि उसके दांत मजबूत, चमकदार और लंबी उम्र तक साथ निभाएं। इसके लिए आपको ध्यान रखनी होंगी कुछ बातें और अपनानी होगी एक अच्छी डाइट। चेहरे को खूबसूरत बनाने में आपकी हंसी अहम भूमिका निभाती है। जिसमें चार चांद लगाते हैं, दांत। मगर इसकी साफ-सफाई पर हम कम ही ध्यान देते हैं और इनका ख्याल रखने में लापरवाही बरतते हैं, जिसकी वजह से कम उम्र में ही दांत अपनी मजबूती और चमक खो देते हैं और हमारा लंबा साथ नहीं निभा पाते। लेकिन अगर आप लंबी उम्र तक अपने दांतों को मजबूत, चमकदार और स्वस्थ रखना चाहती हैं तो इनकी साफ-सफाई के साथ ही आपको हेल्दी डाइट भी लेनी होगी।

साफ-सफाई

दांतों की मजबूती के लिए आपको दिन में दो बार इनकी सफाई जरूर करनी चाहिए। इसके लिए सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले ब्रश करें। रात में ज्यादातर लोग ब्रश नहीं करते हैं। जिस वजह से दांतों में फंसे खाने के कणों में कीटाणु पनपने लगते हैं और दांतों में सड़न पैदा हो जाती है। इसलिए दोनों समय ब्रश करें और हर ब्रश टाइम को लगभग दो मिनट जरूर दें। इसके अलावा अपनी जीभ को भी साफ करें, क्योंकि जीभ पर भी बैक्टीरिया जमा होते। इसकी सफाई से दांत भी स्वस्थ रहते हैं और सांसों से भी बदबू नहीं आती है।
विज्ञापन

2 of 5
हंसी, - फोटो : Freepik
सही टूथपेस्ट का चुनाव

आजकल बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मिल रहे हैं। लेकिन सही टूथपेस्ट की पहचान होना बहुत जरूरी है। दांतों की अच्छे से सफाई के लिए टूथपेस्ट में फ्लोराइड की सही मात्रा का होना जरूरी है, क्योंकि यह फ्लोराइड दांतों को एसिड से होने वाले नुकसान से बचाता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। किसी भी अच्छे टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा 1000 पीपीएम यानी प्रति मिलियन भाग से लेकर 1250 पीपीएम होनी चाहिए। इसलिए सही टूथपेस्ट का चुनाव करें।
विज्ञापन

3 of 5
टूथपेस्ट - फोटो : istock
टूथब्रश पर दें ध्यान

डॉक्टरों के अनुसार आपको एक मुलायम टूथब्रश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इसे हर तीन महीने या खराब हो जाने पर बदल लेना चाहिए। आपको इस्तेमाल के बाद ब्रश को अच्छी तरह से धोकर रखना चाहिए। साथ ही आप उसे कवर करके रखें, ताकि उस पर कोई गंदगी न जमे।

4 of 5
हंसी, - फोटो : Freepik
आप जब हंसे तो जमाना देखे

दांतों और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, एक हेल्दी डाइट लेना। इसलिए फल और सब्जियों का सेवन करें। फल और सब्जियां खाने से दांतों को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। वहीं अगर आप खाने में विटामिन-सी लेती हैं तो आप दांतों में होने वाली समस्याओं से बच सकती हैं। आप अपने खाने में मीठे की मात्रा कम करें, क्योंकि ज्यादा मीठा दांतों के लिए स्वास्थ्यकर नहीं होता है। मीठे से दांतों में सड़न पैदा होती है और कीटाणु पनपने लगते हैं। आइसक्रीम भी दांतों के लिए नुकसानदायक होती है, इसलिए इस मौसम में भी इसका सेवन कम ही करें। इसके अलावा बीच-बीच में मसूड़ों की मसाज भी करते रहनी चाहिए। वहीं अगर मसूड़ों में इंफेक्शन हो तो गरम पानी से उसे साफ करती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-सी - फोटो : istock
साथ देगा विटामिन-सी

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम गुप्ता कहती हैं, रात को ब्रश नहीं करके सोने की वजह से आपके दांत सड़ सकते हैं। साथ ही मसूड़ों में इंफेक्शन हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि लोगों को दांतों की साफ-सफाई करने का सही तरीका नहीं पता होता। दांतों को मजबूत रखने के लिए आपको समय-समय पर मसूड़ों की मसाज करनी चाहिए। मसूड़ों में इंफेक्शन भी बहुत जल्दी होते हैं, इसलिए बीच-बीच में दंत विशेषज्ञों से दांतों की क्लीनिंग करवानी चाहिए। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है, उनके मसूड़े जल्दी फूल जाते हैं। ऐसे में उन्हें इसका खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही दांतों के स्वास्थ्य के लिए आपको अपनी डाइट में विटामिन-सी शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें