कोरोना को दुनिया में दस्तक दिए हुए करीब छह महीने होने वाले हैं। अधिकतर देश आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के तैयारी कर रहे हैं। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि जब तक वायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती है तब तक इससे बचाव संभव नहीं है। सामाजिक दूरी का पालन जरूरी है। ऐसे में लोगों को आने वाले कुछ समय तक घर से काम करने की आदत डालनी होगी लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।