Cooler Cooling Tips: गर्मी के मौसम में घर के अंदर ठंडक बनाए रखना अक्सर लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण कमरों में गर्म हवा जमा हो जाती है, जिससे आराम करना मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में लोग कूलर और पंखों का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन कई बार सही देखभाल और छोटे बदलावों की कमी के कारण इनसे पूरी तरह ठंडक नहीं मिल पाती। घर को ठंडा और आरामदायक बनाने के लिए कुछ आसान और पारंपरिक तरीके भी काफी असरदार साबित हो सकते हैं।
अगर सही तरीके से इनका इस्तेमाल किया जाए तो न सिर्फ हवा की गुणवत्ता बेहतर होती है, बल्कि गर्मी का असर भी काफी हद तक कम महसूस होता है। य़हां हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने का ये घरेलू तरीका
- फोटो : Freepik
ये है कूलर के पानी को ठंडा करने का तरीका
कूलर के पानी में थोड़ी सी फिटकरी डालना एक आसान और पारंपरिक उपाय है। इसके लिए कूलर के टैंक में साफ पानी भरकर उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी डाल दें। कुछ समय बाद फिटकरी पानी में घुलकर उसमें मौजूद गंदगी और सूक्ष्म कणों को नीचे बैठा देती है। इसके बाद जब कूलर चलता है तो साफ पानी के कारण निकलने वाली हवा भी अधिक ताजी और हल्की महसूस होती है। यह तरीका बहुत ही आसान और कम खर्च वाला है, जिसे कोई भी घर पर आसानी से अपना सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने का ये घरेलू तरीका
- फोटो : Adobe stock
मिलेंगे ये फायदे
साफ और ताजी हवा मिलती है
फिटकरी डालने से कूलर के पानी में मौजूद गंदगी कम हो जाती है, जिससे हवा ज्यादा फ्रेश और हल्की महसूस होती है।
4 of 7
कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने का ये घरेलू तरीका
- फोटो : अमर उजाला
बदबू और बैक्टीरिया कम होते हैं
कई बार कूलर के पानी में बदबू आने लगती है, लेकिन फिटकरी पानी को साफ रखने में मदद करती है और बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करती है।
विज्ञापन
5 of 7
कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने का ये घरेलू तरीका
- फोटो : Freepik
कूलिंग इफेक्ट बेहतर होता है
साफ पानी से निकलने वाली हवा ज्यादा ठंडी और आरामदायक महसूस होती है, जिससे कमरे का तापमान जल्दी संतुलित होता है।
विज्ञापन
6 of 7
कूलर को एसी जैसा ठंडा बनाने का ये घरेलू तरीका
- फोटो : Adobe stock
कम खर्च में बेहतर परिणाम
यह एक सस्ता और आसान घरेलू उपाय है, जिससे बिना ज्यादा खर्च के कूलर की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है।