B R Ambedkar Quotes: भारत में आज यानी 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार 26 नवंबर 1949 को ही भारतीय संविधान औपचारिक रूप से लागू हुआ था, वहीं आधिकारिक तौर पर संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ था। भारतीय संविधान को तैयार होने में दो साल से अधिक का समय लगा।
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है। इसको तैयार करने के लिए संविधान निर्माताओं ने 60 से अधिक देशों के संविधानों का गहराई से अध्ययन किया और वहां से बेहतरीन सिद्धांतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ढाला। संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा अस्तित्व में आई, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। वहीं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर थे, जिन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है।
डॉ. आंबेडकर ने संविधान में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को स्थापित किया, जो लोकतांत्रिक भारत के लिए आवश्यक थे। उन्होंने संविधान के जरिए अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण किया। स्वतंत्र न्यायपालिका की वकालत की और लिंग आधारित भेदभाव को रोकने के लिए प्रावधान किए।
संविधाव दिवस पर डॉ. आंबेडकर के अनमोल विचारों से सीख लें। उनके प्रेरणादायक वचनों को समझने और आत्मसात करने का प्रयास किया जा सकता है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।