फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Constitution Day 2025: संविधान दिवस पर पढ़ें बीआर आंबेडकर के अनमोल विचार

Wed, 26 Nov 2025 08:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

B R Ambedkar Quotes: संविधाव दिवस पर डॉ. आंबेडकर के अनमोल विचारों से सीख लें। उनके प्रेरणादायक वचनों को समझने और आत्मसात करने का प्रयास किया जा सकता है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भीमराव आंबेडकर के प्रेरणादायक विचार - फोटो : Amar ujala
B R Ambedkar Quotes: भारत में आज  यानी 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। पहली बार 26 नवंबर 1949 को ही भारतीय संविधान औपचारिक रूप से लागू हुआ था, वहीं आधिकारिक तौर पर संविधान 26 जनवरी 1950 में लागू हुआ था। भारतीय संविधान को तैयार होने में दो साल से अधिक का समय लगा। 

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है। इसको तैयार करने के लिए संविधान निर्माताओं ने 60 से अधिक देशों के संविधानों का गहराई से अध्ययन किया और वहां से बेहतरीन सिद्धांतों को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार ढाला। संविधान का मसौदा तैयार करने के लिए संविधान सभा अस्तित्व में आई, जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। वहीं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बीआर आंबेडकर थे, जिन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता है। 

डॉ. आंबेडकर ने संविधान में न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को स्थापित किया, जो लोकतांत्रिक भारत के लिए आवश्यक थे। उन्होंने संविधान के जरिए अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण किया। स्वतंत्र न्यायपालिका की वकालत की और लिंग आधारित भेदभाव को रोकने के लिए प्रावधान किए। 

संविधाव दिवस पर डॉ. आंबेडकर के अनमोल विचारों से सीख लें। उनके प्रेरणादायक वचनों को समझने और आत्मसात करने का प्रयास किया जा सकता है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है
और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर
विज्ञापन

3 of 6
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
जीवन लंबा होने की बजाय महान होना चाहिए।

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर

4 of 6
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है,
उतनी ही महिलाओं के लिए भी।

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर
विज्ञापन

5 of 6
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाॅ. भीमराव आंबेडकर के विचार - फोटो : Amar ujala
हिंदू धर्म में, विवेक कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।

बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें