फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने वाले सामान को इस तरह से रखें साफ,नहीं तो ठीक से नहीं हो पाएगी सफाई

Sat, 27 Feb 2021 04:05 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस सामान को किस तरह साफ रखा जाता है - फोटो : Social media

नहाने के बाद तौलिए का इस्तेमाल करने पर भी वो गंदा हो जाता है, उसे सफाई की आवश्यकता होती है। यदि उसकी सफाई न करो तो वो हमारे शरीर के लिए ही नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए घर में सफाई के लिए उपयोग में आने वाली चीजों को भी समय- समय पर सफाई की आवश्यकता होती है। इन सामानों के उपयोग की एक समयावधि होती है, उससे ज्यादा इनका इस्तेमाल करने पर ये खराब भी होने लगते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए सफाई में उपयोग में आने वाले किस सामान को किस तरह साफ रखा जाता है।  

विज्ञापन

2 of 5
इन्हें साफ करना बहुत आसान है - फोटो : Social media

ग्लव्स
सफाई के दौरान हाथों को नुकसान न पहुंचे इसलिए कई सारे लोग रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करते हैं। रबर ग्लव्स की खासियत यह होती है कि इन्हें साफ करके बार- बार आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें साफ करना बहुत आसान है। रबर ग्लव्स की बाहरी और भीतरी, दोनों ही सतह को गरम पानी से साफ करके सूखा दें। 

विज्ञापन

3 of 5
ब्लीच मिलाकर ब्रश को कुछ देर के लिए बाल्टी में ही रहने दें - फोटो : Pixabay

टॉयलेट ब्रश
टॉयलेट ब्रश पर कई सारे कीटाणु होते हैं इसलिए इसे सही ढंग से साफ करना बहुत जरूरी होता है। इसे साफ करने के लिए एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें ब्लीच मिलाकर ब्रश को कुछ देर के लिए बाल्टी में ही रहने दें। ब्रश पूरी तरह से साफ हो जाएगा। कोशिश करें कि छह महीने के भीतर टॉयलेट ब्रश को बदलते रहें।

4 of 5
पानी से निकाल पाना संभव नहीं हो पाता है - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रब
बर्तन मांजने वाले स्क्रब को प्रतिदिन साफ करना चाहिए। कई बार स्क्रब में भोजन के छोटे- छोटे कण फंस जाते हैं जिन्हें कि पानी से निकाल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में पुरानी कंघी की सहायता से आसानी से स्क्रब में से इस गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है। इसके अलावा सिरके में एक घंटे स्क्रब को रखने से भी यह साफ हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थोड़े से सर्फ के साथ हाथों से ही धोकर सूखाने के लिए डाल दें - फोटो : social media
बर्तन पोछने का कपड़ा
गीले बर्तनों को जब बार-बार सूखे कपड़े से साफ किया जाता है तो कपड़ा गलने लगता है इसलिए भूलकर भी किचन के इस कपड़े के साथ अन्य कपड़ों के जैसा बर्ताव न करें। ब्रश आदि लगाने की बजाय इसे थोड़े से सर्फ के साथ हाथों से ही धोकर सूखाने के लिए डाल दें। कपड़े की सारी गंदगी निकल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें