क्रिसमस डे मनाने के आइडियाज
- फोटो : pixabay
तोहफे हैं जरूरी
क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज बच्चों के सो जाने के बाद उनके लिए तोहफे छोड़कर जाते हैं। भारत हो या अन्य कोई देश, सभी जगह बच्चे इसी कहानी को सुनते आ रहे हैं और इस आस में रहते हैं कि सांता क्लाॅज उनके लिए भी तोहफे लाएंगे। बच्चों की उम्मीद को बनाए रखें। क्रिसमस पर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें। क्रिसमस ट्री के पास या बच्चे के तकिए के पास उनका तोहफा रख सकते हैं। अचानक से बच्चा अपने लिए तोहफा देखकर बहुत खुश हो जाएगा। बजट में तोहफे दे सकते हैं, जरूरी नहीं कि गिफ्ट महंगा ही हो।