फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2021: आसानी से सजाना है क्रिसमस ट्री, तो आजमाएं ये चार अनोखे आइडिया

Sat, 25 Dec 2021 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स - फोटो : pixabay
नया साल आने वाला है, उसके पहले दिसंबर में क्रिसमस डे मनाया जाता है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे होता है, जिसे दुनिया भर में लोग उत्साह से मनाते हैं। इस बड़े दिन की लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है। क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाई धर्म से जुड़े लोग इस दिन चर्च जाते हैं और पूजा करते हैं। वहीं प्रभु यीशु का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए घर पर सजावट करते हैं। क्रिसमस की सजावट में सबसे खास होता है, क्रिसमस ट्री। क्रिसमस ट्री को लाइट्स, रंग बिरंगे गिफ्ट और कैंडी आदि से सजा कर लोग खुशियां मनाते हैं। बच्चे और बड़े क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए उत्सुक तो होते हैं लेकिन उन्हें ये समझ नहीं आता कि क्रिसमस ट्री को आसानी से कैसे सजाएं ताकि वह अच्छा दिखे। अगली स्लाइड्स में आपको क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स और ट्रिक्स बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स - फोटो : pixabay
क्रिसमस ट्री को फल और फूलों से सजाएं

आप क्रिसमस ट्री को खूबसूरत और रंग बिरंगे फूलों से सजा सकते हैं। हरे रंग के ट्री पर लाल या सफेद रंग के फूल खूबसूरत लगेंगे। आप चाहें तो फूलों के साथ ही फलों का इस्तेमाल भी सजावट में कर सकते हैं। आप क्रिसमस ट्री पर प्लास्टिक के फलों को सजाएं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स - फोटो : pixabay
क्रिसमस ट्री पर सजाएं फैमिली फोटो

क्रिसमस पर अनोखे तरीके से ट्री को सजाना चाहते हैं तो परिवार के सदस्यों की तस्वीरे क्रिसमस ट्री पर लगा सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग या बच्चों की बचपन की तस्वीरों को भी क्रिसमस ट्री पर सजा सकते हैं। इस तरह की डेकोरेशन आपके परिवार के लिए भावनात्मक होने के साथ ही खूबसूरत भी लगेगी। 

4 of 5
क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स - फोटो : Pixabay
खाने की चीजों से सजाएं क्रिसमस ट्री

आप क्रिसमस ट्री पर कैंडी, चॉकलेट, लाॅलीपाॅप आदि लटका सकते हैं। रंग बिरंगी ये खाने की चीजें क्रिसमस ट्री की सजावट को आकर्षक बनाएंगी ही, साथ ही अगर घर में बच्चे हैं तो उन्हें ये डेकोरेशन बहुत पसंद आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस ट्री को सजाने के टिप्स - फोटो : pixabay
अगर न हो क्रिसमस ट्री तो ऐसे करें सजावट

अगर आपके पास क्रिसमस ट्री नहीं है या फिर आपके घर में क्रिसमस ट्री लगाने की जगह नहीं है तो आप घर की दीवार पर क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं। इसके लिए रंग बिरंगे छोटे छोटे क्रिसमस ट्री बनाकर दीवार पर हैंगिंग वॉल की तरह सजा सकते हैं। इससे घर में स्पेस भी बचेगा और क्रिसमस की सजावट खूबसूरत भी दिखेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें