World Children's Day 2022: बच्चे अपने देश का भविष्य होते हैं। किसी भी देश के विकास के लिए बच्चों का विकास बहुत जरूरी है। ऐसे में समाज और देश की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रहने योग्य बेहतर माहौल और अच्छी शिक्षा दी जाए। इन्हीं भावी प्रतिभाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारत हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाता है। बाल दिवस बच्चों का राष्ट्रीय पर्व है। हालांकि 14 नवंबर से पहले भारत में बाल दिवस मनाने का दिन अलग था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन इस मौके पर करता है। स्कूल-काॅलेजों में बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बच्चे भी इन कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और बाल दिवस को अपने जन्मदिन की तरह मनाते हैं। बाल दिवस को लेकर जितना उत्साह बच्चों में होता है, उतना ही इसका महत्व देश दुनिया में भी है। विश्व बाल दिवस के बारे में ऐसी कई बाते हैं, जो हर किसी को पता होनी चाहिए।