फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Children's Day 2022: 20 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व बाल दिवस? जानें इतिहास और महत्व

Sun, 20 Nov 2022 12:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्व बाल दिवस 2022 - फोटो : unicef
World Children's Day 2022: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनियाभर के अन्य देशों में बाल दिवस कब मनाया जाता है? बच्चे भारत के हों या दूसरे देशों के, बच्चे समाज का भविष्य होते हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए हर साल दुनिया के तमाम देशों में विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों की घोषणा की। वहीं कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन बच्चों के अधिकारों के लिए कार्य कर रहे हैं। यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रन इमरजेंसी फंड (यूनिसेफ) भी बाल विकास और कल्याण की दिशा में कार्य कर रहा है। चलिए जानते हैं कि विश्व बाल दिवस कब मनाया जाता है। बाल दिवस को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, जानें इतिहास और महत्व।
विज्ञापन

2 of 5
विश्व बाल दिवस 2022 - फोटो : istock
विश्व बाल दिवस कब है?

प्रतिवर्ष 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में भले ही अब 14 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं लेकिन एक समय भारत में भी 20 नवंबर ही बाल दिवस के लिए निर्धारित था।
विज्ञापन

3 of 5
वर्ल्ड चिल्ड्रेंस डे 2022 - फोटो : un.org
कब हुई विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत ?

विश्व बाल दिवस मनाने की शुरुआत 1954 से हुई। पहली बार सार्वभौमिक बाल दिवस 20 नवंबर 1954 को मनाया गया। उसके बाद से यह दिन बाल दिवस के लिए निर्धारित हो गया और प्रतिवर्ष इस दिन सार्वभौमिक बाल दिवस मनाया जाने लगा।
 

4 of 5
विश्व बाल दिवस और यूनिसेफ - फोटो : UNICEF
20 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व बाल दिवस?

साल 1959 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन अपनाया था। 20 नवंबर को ही बच्चों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की वर्षगांठ होती है। इसलिए इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्व बाल दिवस 2022 - फोटो : Istock
विश्व बाल दिवस की थीम

यूनिसेफ बाल अधिकार सप्ताह बना रहा है। विश्व बाल दिवस 2022 की थीम 'इंक्लूजन, फॉर एवरी चिल्ड्रन' है। भारत में विश्व बाल दिवस के मौके पर देश की प्रतिष्ठित इमारतों जैसे राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, राज्य विधान सभा भवनों और ऐतिहासिक स्मारकों को #GoBlue रोशनी में प्रकाशमान किया जाएगा।

World Children's Day & UNICEF: इस बार की थीम- इंक्ल्यूजन, फॉर एव्री चिल्ड्रेन, बच्चों के समग्र विकास की पहल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें