फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2019 : बाल दिवस पर भेजें बच्चों को ये ट्रेंडी वॉलपेपर

Thu, 14 Nov 2019 07:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बाल दिवस
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रहने के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। नेहरू का कहना था कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं, उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सके। स्कूलों में बाल दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बाल दिवस आप अपने दोस्तों को फेसबुक और व्हॉट्सएप के जरिए ये ट्रेंडी वॉलपेपर भेज सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
childrens day

पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों और गुलाब के प्रति विशेष लगाव था। वो मानते थे कि आज के बच्चे कल के भविष्य का निर्माण करेंगे।

विज्ञापन

3 of 4
Children Day

नेहरू कश्मीर के एक प्रवासी पंडित परिवार से थे। 1916 में उनकी शादी कमला नेहरू से हुई। 16 साल की उम्र तक जवाहर लाल नेहरू की अधिकांश शिक्षा घर पर ही हुई। 

विज्ञापन

4 of 4
childrens day

1905 में नेहरू उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन गए और यहां के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।आजादी के आंदोलन में पंडित नेहरू को 1929 में पहली बार जेल हुई। इसके बाद कई बार उनकी गिरफ्तारी हुई। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू ने गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाया और आजादी के बाद वो भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें