फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhoti Diwali 2022: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें छोटी दिवाली के ये आकर्षक शुभकामना संदेश

Sun, 23 Oct 2022 12:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Chhoti Diwali 2022 Wishes: त्योहारों का मौसम आ गया है। भारत समेत दुनियाभर में बसे भारतीय दीपोत्सव मना रहे हैं। दिवाली के दिन भगवान श्री राम चौदह वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या वापस लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पूरे राज्य को दीपक से जगमगा दिया था। हर घर उत्सव का माहौल था। कहा जाता है कि भगवान के आगमन से राज्य में सुख शांति, संपदा की वापसी हुई थी। तब से हर साल दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी मनाई जाती है। इसे नरक चौदस या रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के दैत्य का वध करके 16 हजार महिलाओं को कैद से आजाद कराया था। नरक चतुर्थी के मौके पर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। छोटी दिवाली के आकर्षक वॉलपेपर्स यहां से करें डाउनलोड
विज्ञापन

2 of 6
शुभ छोटी दिवाली - फोटो : amar ujala
हंसते-मुस्कुराते दीप जलाओ,
जीवन में नई खुशियां लाओ।
दुःख-दर्द अपना भूलकर,
तुम सबको गले लगाओ।
शुभ छोटी दिवाली 
विज्ञापन

3 of 6
शुभ छोटी दिवाली - फोटो : amar ujala
चौदह दिए चतुर्थी के,
छोटी दिवाली पर जगमगाना।
पटाखें और फुलझड़ियां, 
नरक चतुर्दशी पर जलाना।
शुभ छोटी दिवाली

4 of 6
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
छोटी दिवाली का दिन है खास,
मां महालक्ष्मी को रिझा लो आज।
प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगी,
सब इच्छाएं पूरी कर देंगी।
शुभ छोटी दिवाली
विज्ञापन

5 of 6
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पूजा से भरी थाली,
चारों ओर खुशहाली।
आओ मिलकर मनाएं,
आज छोटी दिवाली।
शुभ छोटी दिवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छोटी दिवाली की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नरकासुर का कर उद्धार
श्री कृष्ण कहलाए पालनहार।
नरक चतुर्दशी का यह त्योहार
बचाता है नरक से हर बार।
शुभ छोटी दिवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें