Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024: आज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। शिवाजी महाराज भारत के वो वीर सपूत हैं, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी का नाम हर मराठा गर्व के साथ लेता है। केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश में उनकी वीरता की मिसाल दी जाती है। शिवाजी महाराज एक कुशल प्रशासक, साहसी योद्धा होने के साथ ही देशभक्त थे। मुगलों को परास्त करने के लिए उन्होंने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। 19 फरवरी 1630 में जन्में शिवाजी महाराज जीवनपर्यंत मुगलों से युद्ध करते रहे। उनका लक्ष्य अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाना और मजबूत बनाना था।
शिवाजी महाराज की तरह ही उनके विचार भी बेहद ओजस्वी और जोश से भर देने वाले थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार पढ़ें।