Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2023: भारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा सम्राट थे, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी महाराज की वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है और गर्व व ऊर्जा के साथ उनका नाम लिया जाता है। वह एक देशभक्त, कुशल प्रशासक और साहसी योद्धा थे। मुगलों को परास्त करने वाले शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु 3 अप्रैल 1680 में हो गई थी। अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाने और इसे मजबूत बनाने के लिए शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। जितने ओजस्वी शिवाजी खुद थे, उतने ही ऊर्जावान उनके विचार भी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 वीं जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार के बारे में पढ़ें।