Chhath Puja 2026 Trendy Glass Bangles Designs: छठ महापर्व की तैयारियों में महिलाएं पारंपरिक परिधान से लेकर सोलह श्रृंगार तक हर चीज का खास ख्याल रखती हैं। इस दौरान साड़ी, सिंदूर, बिंदी और गहनों के साथ चूड़ियां भी सुहागिनों के श्रृंगार का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइनों वाली चूड़ियां पारंपरिक लुक की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। ऐसे में अगर आप भी छठ पूजा पर अपने श्रृंगार को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए चूड़ियों के खूबसूरत सेट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं। इनसे मिलता-जुलता सेट पहनकर आप अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।