कहते हैं आज के समय में सबसे बड़ा और मुश्किल काम है किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, क्योंकि आप जिसको भी देखेंगे वो किसी न किसी कारण की वजह से दुखी है। लेकिन बात जब चेहरे पर हंसी लाने की होती है, तो चंदन प्रभाकर का नाम भला कोई कैसे भूल सकता है। जो द कपिल शर्मा शो में चंदू का किरादर निभाते हैं। चंदू अपनी कॉमेडी टाइमिंग के लिए काफी जाने जाते हैं। शो में उनकी एंट्री होते ही लोग उनका जोरदार स्वगात करते हैं। चंदू आज जो भी हैं, अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हैं और भले ही शो में वे चंदू चाय वाले का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं, लेकिन उनकी असल जिंदगी इससे बिल्कुल अलग है क्योंकि वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं और एक आलीशान बंगले में रहते हैं। तो चलिए आपको चंदू यानी चंदन प्रभाकर की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।