फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nav Varsh Ki Hardik Shubhkamnaye: सनातनियों का आ गया पर्व, इन संदेशों को भेज मनाएं हिंदू नववर्ष

Thu, 19 Mar 2026 10:03 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Nav Varsh 2026 Wishes: आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इसे नव संवत्सर यानी विक्रम संवत 2083 कहा जाता है। इस हिंदू नववर्ष के आगमन की शुभकामनाएं अपने प्रियजनों और दोस्तों संग साझा करें।
विज्ञापन
1 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामना - फोटो : Amar ujala
Chaitra Navratri Hindi New Year Wishes in hindi: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के लिए समर्पित होता है। यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाता है और इसी दिन से हिन्दू नववर्ष (विक्रम संवत) की शुरुआत भी होती है।

इस साल विक्रम संवत 2083 मनाया जा रहा है। हिन्दू नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक है। यह समय बीते हुए वर्ष की गलतियों से सीख लेकर एक बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का अवसर देता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और नए कार्यों की शुरुआत करते हैं।

चैत्र नवरात्रि और नववर्ष हमें आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और आत्मविश्वास का संदेश देते हैं। इस पावन अवसर पर हर व्यक्ति अपने जीवन में नई खुशियों और सफलता की कामना करता है। साथ ही अपने प्रियजनों को भी मंगलकामनाएं देता है। आप भी हिंदू नववर्ष पर अपने करीबियों को शुभकामनाएं भेज कर आज के दिन का महत्व बताएं, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करें।

विज्ञापन

2 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------
 
नई सुबह, नया विचार
नववर्ष लाए खुशियों का संसार।

शुभ हिंदू नववर्ष

---------------

 
विज्ञापन

3 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
---------------------------

बीता कल सब भूल जाएं
नए साल में सपने सजाएं।

शुभ हिंदू नववर्ष

--------

4 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
------------------

बदलते मौसम की ये पुकार
नववर्ष लाए सुख अपार।

शुभ हिंदू नववर्ष

---------
विज्ञापन

5 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-------------------------


हर दिल में उम्मीद जगे
हर राह पर सफलता मिले।

शुभ हिंदू नववर्ष

----------

 
विज्ञापन

6 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------

नववर्ष की पहली किरण जब आई,
खुशियों की सौगात अपने संग लाई।
दुआ है ये दिल से हमारे,
आपकी हर सुबह मुस्कान बन जाए।

शुभ हिंदू नववर्ष

--------------
विज्ञापन

7 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
--------------

सूरज की रोशनी सा उजाला हो,
फूलों की खुशबू सा मधुर पल हो।
नए साल की हर सुबह ये कहे,
आपका हर सपना सफल हो।

शुभ हिंदू नववर्ष

----------------------
विज्ञापन

8 of 8
हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
-----------------------

बीते दिनों की हर थकान मिट जाए,
नए साल में हर अरमान खिल जाए।
नव संवत्सर का ये शुभ संदेश,
आपका जीवन खुशियों से भर जाए।

शुभ हिंदू नववर्ष

-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें