Chaitra Navratri 3rd Day Wishes 2024 : 9 अप्रैल 2024 से शुरू हुए चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन देवी के मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। माता चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। मां चंद्रघंटा बाघ पर सवार होकर आती हैं। उनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान है। इस कारण ही इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है।
देवी चंद्रघंटा दस भुजाओं वाली हैं, जिनके हर हाथ में अलग अलग शस्त्र विभूषित है। गले में सफेद फूलों की माला सुशोभित है। इनकी मुद्रा युद्ध के लिए तैयार रहने वाली है। मां चंद्रघंटा की उपासना के लिए मंत्रोच्चारण से दिन की शुरुआत करें। साथ ही चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन की शुभकामनाएं अपने प्रियजनों को देते हुए मां चंद्रघंटा का तस्वीर और मंत्र भेजें ताकि आपके करीबी भी देवी के दर्शन कर सकें और मंत्रोच्चारण से दिन की शुरुआत करें।