फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani: करोड़ों की घड़ी और सबसे महंगी कार के मालिक हैं अनंत अंबानी, जानें उनकी कुल संपत्ति

Wed, 10 Apr 2024 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मुकेश अंबानी और अनंत - फोटो : सोशल मीडिया
Anant Ambani Net Worth 2024: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी पिछले दिनों अपने प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर चर्चा में थे। इस समारोह पर दुनियाभर की नजर थी, जिसमें विश्व के सबसे अमीर लोग, दिग्गज सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। इवेंट पर सैकड़ों करोड़ खर्च किए गए।

अनंत अंबानी खुद बेशुमार दौलत के मालिक हैं। प्री वेडिंग में उनकी 24 करोड़ की लग्जीरियस घड़ी चर्चा में रही। हर किसी की नजर उनकी घड़ी पर थी। 29 साल के अनंत अंबानी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन

2 of 5
akash ambani anant ambani - फोटो : File Photo
अनंत अंबानी की कुल संपत्ति

अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 में हुआ था। वह भारत के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। बाद में रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अनंत अंबानी की कुल संपत्ति 45 अरब डॉलर यानी 3,44,000 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
Anant Ambani with Family - फोटो : amarujala.com
क्या करते हैं अनंत अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्री से जुड़े अनंत अंबानी रिलायंस जियो में एंटरप्रेन्योर वन के लिए निदेशक मंडल के सदस्य हैं। वह रिलायंस के एनर्जी बिजनेस को संभाल रहे हैं। रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस सोलर एनर्जी के डायरेक्टर हैं। वहीं रिलायंस रिटेल बोर्ड में भी शामिल हैं।

4 of 5
अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी की गाड़ियों का कलेक्शन

ईशा अंबानी और आकाश अंबानी के छोटे भाई अनंत के पास सबसे महंगी रोल्स रॉयस, रेयर रोल्स रॉयस फैंटम ड्राॅप हेड कूप है, जो लगभग 10 करोड़ रुपये की बताई जाती है। उनके कलेक्शन में बैंटले बेंटायगा है, जिसकी कीमत लगभग 4.10 करोड़ है। बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी फ्लाइंग स्पर कार और फेरारी एसएफ 90 स्ट्रैडल भी उनके कलेक्शन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी - फोटो : instagram
अनंत अंबानी के पास करोड़ों की घड़ी

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में उनके हाथों में रेयर लग्जरी वॉच देखी गई थी। पटेक फिलिप नाम के ब्रांड की इस घड़ी की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें