फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 March Ko kya Hai: आज नवरात्रि का कौन सा दिन है? जानिए 25 मार्च को किस माता की पूजा करें

Wed, 25 Mar 2026 11:18 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के सातवें दिन किस देवी की पूजा होती है? उत्तर है, नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। यह देवी दुर्गा का उग्र स्वरूप हैं, जो बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और भक्तों को भयमुक्त करती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
25 मार्च नवरात्रि का कौन सा दिन - फोटो : Amar ujala

Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन अपने समापन की ओर हैं। 19 मार्च से शुरू हुई नवरात्रि 26 मार्च को समाप्त होगी। ऐसे में लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आज नवरात्रि का कौन सा दिन है। 25 मार्च को नवरात्रि की कौन सी तिथि है और इस दिन किस देवी की पूजा की जाती है। वहीं 25 मार्च या 26 मार्च, अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा। 

अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब तलाश रहे हैं तो आपके सभी सवालों के जवाब इस लेख में मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि 25 मार्च 2026 को नवरात्रि का कौन सा दिन है और इस दिन किस देवी की अराधना की जाती है। साथ ही ये भी जानिए कि अष्टमी व्रत का सही दिन कौन सा है 
 

 

 

विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि का सातवां दिन मां कालरात्रि - फोटो : Amar ujala

25 मार्च 2026 को क्या है?

आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है, जो मां कालरात्रि को समर्पित होता है। इस दिन भक्त मां के उग्र स्वरूप की पूजा करते हैं, जो सभी प्रकार के भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं को नष्ट करती हैं। नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की आराधना से साहस, शक्ति और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

3 of 6
मां कालरात्रि की आराधना - फोटो : adobe stock

मां कालरात्रि का स्वरूप 

माता कालरात्रि मां दुर्गा का सबसे उग्र और भयानक रूप है। उनका रंग काला, बिखरे बाल, तीन नेत्र हैं। वह गधे की सवारी करती हैं। गले में बिजली जैसी चमक वाली माला, चार भुजा जिसमें खड्ग और कांटा धारण किया हुआ है। मां कालरात्रि की अराधना से भय और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है। शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही तंत्र-मंत्र बाधाओं का नाश होता है।

4 of 6
Navratri Day 7 colour - फोटो : Amar ujala

मां कालरात्रि का प्रिय भोग और प्रसाद


मां कालरात्रि को गुड़ का भोग विशेष प्रिय है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आप गुड़ से बनी खीर या हलवे का भोग माता के सामने अर्पित कर सकते हैं।
 

मां कालरात्रि की पूजा कैसे करें?

  • सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें।

  • मां कालरात्रि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

  • रोली, अक्षत, फूल और गुड़ का भोग लगाएं।

  • दीपक और धूप जलाएं।

  • मां के मंत्रों का जाप करें।

  • अंत में आरती करें।

विज्ञापन

5 of 6
maa kalratri ki Aarti - फोटो : amar ujala

मां कालरात्रि की आरती (Maa Kalratri Aarti)

 

जय कालरात्रि माता, जय महाकाली।
काल के मुंह से बचाने वाली॥

दुष्टों का नाश करने वाली,
भक्तों की रक्षा करने वाली॥

अंधकार को दूर भगाती,
संकट सब हरने वाली॥

जय कालरात्रि माता, जय महाकाली॥


 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ashtami Navami Kab Hai Date - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा अष्टमी कब है? 

नवरात्रि की अष्टमी तिथि (Durga Ashtami Kab hai 2026) इस साल 26 मार्च 2026 को मनाई जा रही है। कल ही नवरात्रि का उपवास किया जाएगा। हालांकि इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि एक ही दिन लग रही है। इसलिए नवमी पूजन करने वाले लोग 26 मार्च को अष्टमी व्रत रख सकते हैं और 27 मार्च को व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें