फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagat Singh Death Anniversary: भगत सिंह के सबसे दमदार कोट्स जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mon, 23 Mar 2026 10:05 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhagat Singh Shaheed Diwas Quotes: शहीद भगत सिंह के प्रसिद्ध विचारों में “क्रांति की तलवार विचारों की शान से तेज होती है” और “बम और पिस्तौल क्रांति नहीं लाते, बल्कि विचार लाते हैं” जैसे कोट्स शामिल हैं, जो आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
Bhagat Singh Anmol Vachan In hindi: भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भगत सिंह का नाम एक ऐसी क्रांति का प्रतीक है, जिसने अंग्रेजों की नींव हिला दी। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना थी। जलियांवाला बाग हत्याकांड ने उनके जीवन की दिशा बदल दी और वे पूरी तरह से स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।

उन्होंने लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए ब्रिटिश अधिकारी सॉन्डर्स की हत्या की और बाद में असेंबली में बम फेंककर अंग्रेजों को संदेश दिया कि 'इंकलाब जिंदाबाद'।

23 मार्च 1931 को उन्हें फांसी दे दी गई, लेकिन उनका बलिदान भारत की आज़ादी की नींव बन गया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह के विचार आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा हैं। हर साल भगत सिंह की पुण्यतिथि के दिन हम उनके बलिदान को याद करते हैं और उनके विचारों से प्रेरणा लेते हैं।

 

Martyrs Day: 23 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस? जानें इसका इतिहास

विज्ञापन

2 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
-----------

जो भी विकास के लिए खड़ा है
उसे हर चीज की आलोचना करनी होगी,
उसे आत्मविश्वास रखना होगा
और चुनौती देनी होगी।

शहीद भगत सिंह
--------

 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
------------

आपका जीवन तभी सफल हो सकता है
जब आपका निश्चित लक्ष्य हो और
आप उनके लिए पूरी तरह से समर्पित हो।

शहीद भगत सिंह
---------------------------

4 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
-----------

जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है,
दूसरों के कंधों पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं।

शहीद भगत सिंह

-----------------------------------

 

 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
--------------------

कानून की पवित्रता तभी तक बनी रह सकती है,
जब तक वह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति करे।

शहीद भगत सिंह

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद भगत सिंह के अनमोल विचार - फोटो : Amar ujala
----------------------

प्रेमी, पागल और कवि एक ही चीज से बने होते हैं।

शहीद भगत सिंह

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें