फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज, इस मौके पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Sat, 09 Apr 2022 07:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने चैत्र नवरात्रि पर व्रत रखे हैं। इस साल 2 अप्रैल से पहले नवरात्रि की शुरुआत हुई और 10 अप्रैल को नवमी होगी। नवरात्रि के हर दिन का अपना खास महत्व है, क्योंकि इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाओं से लेकर बाकी लोग तक व्रत रखते हैं, सुबह जल्दी उठते हैं, मंदिर जाते हैं आदि। वहीं, आज यानी 09 अप्रैल 2022 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, और इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन जहां कई लोग व्रत रखते हैं, तो कई लोग इस दिन अपने व्रत का समापन कर कन्या पूजन भी करते हैं। इसके अलावा इस दिन लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में हम आपको महाष्टमी के मौके पर कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में शुभकामना संदेश देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने उसे बुला लेंगे
मैया है वो दिल की भोली
बातों में उसे लगा लेंगे

महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
माता रानी वरदान ना देना हमें
बस थोड़ा सा प्यार देना हमें
तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा
एक बस यही आशीर्वाद देना हमें।

महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

4 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
आशीर्वाद बड़ों का 
प्यार दोस्तों का
दुआएं सबकी
करुणा मां की।

महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे
दिल में सदा तू भक्ति दे
करूं पूजा तेरी मैं हर दम
सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।

महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि 2022 शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में
हम है उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल।

महाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें