फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: तस्वीरों से जानिए मां दुर्गा के नौ रूपों की कहानी

Thu, 04 Apr 2019 03:57 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
6 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। इस पूरे नौ दिन अलग-अलग नौ देवियों की लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप हैं जिनकी हर एक दिन पूजा की जाती है। सभी देवियों के लिए अलग से दिन निर्धारित किए गए हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवरात्रि पूजा के दौरान पूजे जाने वालीं नौ देवियों का उनका नाम कब पड़ा और किस दिन उनकी पूजा की जाती है। 
विज्ञापन

2 of 10
शैलपुत्री
मां दुर्गा के पहला स्वरूप शैलपुत्री के नाम से जाना जाता है। पर्वतराज हिमालय के घर बेटी के रूप में जन्म लेने के कारण शैलपुत्री नाम पड़ा। नवरात्रि की पूजा के दौरान सबसे पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 10
ब्रह्मचारिणी
नवरात्र में दूसरे दिन देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है। ब्रह्मचारिणी ने भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इसीलिए इनको तरश्रारिणी यानी कि ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। 

4 of 10
चंद्रघंटा
भगवान शिव के साथ विवाह के बाद देवी ने मस्तक पर घंटे के आकार जैसा आधा चंद्र धारण करना शरू कर दिया। इसीलिए इनको चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
कुष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां को मालपुआ पसंद है। इसलिए इस दिन प्रसाद के तौर पर मालपुआ चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
स्कंदमाता
नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पका हुआ केला स्कंदमाता को बेहद पसंद है। इसलिए इस दिन अपनी मनोकामना के साथ केले का प्रसाद चढ़ाएं और गरीबों में बांटें।
विज्ञापन

7 of 10
देवी कात्यायनी
नवरात्रि के छठवें दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी कात्यायनी को शहद बहुत प्रिय माना जाता है। इसलिए इस दिन शहद जरूर चढ़ाएं। 

8 of 10
कालरात्रि
देवी कालरात्रि को प्रलयंकार माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवी अगर खुश हो जाएं तो जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। देवी काली को गुड़ बेहद प्रिय माना जाता है। 

9 of 10
महागौरी
नवरात्रि के आठवें दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। इस दिन माता को नारियल का प्रसाद चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
सिद्धिदात्री
नवरात्रि के आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। सफेद तिन इनकी पसंदीदा खाद्य वस्तु है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें