कमरे में वेंटिलेशन जरूरी
कई घरों में कूलर लगे होने के बावजूद उमस बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है घर में वेंटिलेशन न होना। कूलर की हवा में ठंडक तभी होती है जब हवा को कमरे से बाहर निकलने की जगह मिलती है। ऐसे में घर की खिड़की, रोशनदान या हवा बाहर निकलने के लिए दूसरा रास्ता खुला होना चाहिए।