Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth: अपने दौर के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की तरह ही इन दिनों उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए हैं। अपने स्टाइल, एक्शन और डांस मूव्स से दर्शकों को इंप्रेस करने वाले टाइगर श्रॉफ का 2 मार्च को जन्मदिन होता है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऋतिक रोशन, रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। टाइगर श्रॉफ का असली नाम या बचपन का नाम जय हेमंत श्रॉफ था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए उनका नाम बदल कर टाइगर कर दिया गया। टाइगर ने बचपन से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। उनका स्टाइल और डांस भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। टाइगर श्रॉफ बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके कार कलेक्शन में काफी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। चलिए जानते हैं टाइगर श्रॉफ एक फिल्म से कितना कमाते हैं, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और कुल संपत्ति के बारे में।