फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रोहित शर्मा सालाना कमाते हैं कितना? जानिए मुंबई इंडियंस के कप्तान की नेट वर्थ

Tue, 05 Apr 2022 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rohitsharma45
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की टीम का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने कई मैचों में शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से इंडिया को कई मैच जिताएं और कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। इस बार आईपीएल के सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से है। हालांकि रोहित शर्मा का आईपीएल के पिछले तीन कुछ सीजन में जादू न चल सका लेकिन इस बार उनकी धुआंधार वापसी और टीम को फाइनल तक पहुंचाने की कवायद जारी है। रोहित शर्मा ने अपनी मेहनत के दम पर एक बड़े क्रिकेटर, सफर कप्तान बनने तक का सफर तय किया। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि आज रोहित शर्मा लग्जरी लाइफ जीते हैं। एक कमरे के मकान से आलीशान बंगले तक पहुंचने का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। चलिए जानते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल, कार कलेक्शन, घर और नेट वर्थ के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rohitsharma45
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा की कीमत

आईपीएल के अपने पहले सीजन के मुकाबले इस बार रोहित शर्मा की आईपीएल सैलरी में 5 गुणा से ज्यादा इजाफा हो गया है। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ में रिटेन किया है। इसके पहले आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। रोहित शर्मा को पहले आईपीएल 2008 सीरीज में डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rohitsharma45
रोहित शर्मा का आलीशान घर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा जब छोटे थे तो उनके परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। उनका पूरा परिवार एक कमरे के घर में रहता था। रोहित शर्मा अपनी नानी के पास ही रहा करते थे। लेकिन आज रोहित शर्मा का अपना शानदार घर है। साल 2015 में उन्होंने मुंबई में एक लग्जरी डिजाइनर घर खरीदा। उनके घर की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये है। वर्ली में आहूजा टावर्स में रोहित शर्मा का चार बीएचके अपार्टमेंट हैं, जो काफी लग्जरी है। इसके अलावा रोहित शर्मा की मल्टी रियल एस्टेट प्राॅपर्टीज हैं।

4 of 6
BMW X4 Facelift 2022 - फोटो : BMW
रोहित शर्मा का कार कलेक्शन

रोहित शर्मा का कार कलेक्शन सीमित है लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन कारें हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्से और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं। रोहित शर्मा की मर्सिडीज की कीमत लगभग 88.2 लाख रुपये है, 59.8 लाख की बीएमडब्ल्यू सीरीज की कार, लगभग तीन करोड़ की लंबोर्गिनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी 1.54 करोड़ रुपये की बीएमडब्ल्यू एम5, 23 लाख रुपये की टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और 16.20 लाख रुपये की स्कोडा लॉरा भी है।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rohitsharma45
रोहित शर्मा की कमाई

बात करें रोहित शर्मा की कमाई की, तो वह क्रिकेट मैच, आईपीएल मैच, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए मोटी कमाई कर लेते हैं। रोहित शर्मा महीने में 1.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सालाना लगभग 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rohitsharma45
रोहित शर्मा की नेट वर्थ

रोहित शर्मा ने बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा की नेट वर्थ 24 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में रोहित शर्मा की नेट वर्थ 180 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ सालों में रोहित शर्मा की कमाई में 26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें