वॉरेन बफे (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter/@TheWealthGent
वॉरेन बफे की पढ़ाई की अगर बात करें तो नेब्रास्का विश्वविद्यालय से पास आउट होने के बाद जब हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में आवेदन किया, तो उनके आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया। बाद में उन्होंने मजेदार ढंग से इस बारे में बताया कि कैसे उन्हें कोलंबिया बिजनेस स्कूल में प्रवेश मिला। उन्होंने प्रोफेसर बेंजामिन ग्राहम और डेविड डोड को एक पत्र लिखा, 'प्रिय प्रोफेसर डोड, मुझे लगा कि आप लोग मर गए हैं, लेकिन अब जब मुझे पता चला कि आप जीवित हैं और कोलंबिया में पढ़ा रहे हैं, तो मैं वास्तव में वहां आकर पढ़ना चाहूंगा।'