फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2024: जीवन में खुश रहना सिखाते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें

Thu, 23 May 2024 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों से दुनिया भर के लोग प्रभावित हैं। जीवन में आई परेशानियों को कम करने के लिए उनके अनमोल विचारों को अपने जीवन में शामिल करें। यहां भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Buddha Purnima 2024 Motivational Quotes in hindi: 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में यह दिन बुद्ध जयंती के रूप में भारत ही नहीं पूरे विश्व में बौद्ध धर्मावलंबियों के बीच मनाया जाता है।

भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी में एक राज परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था, हालांकि बड़े होने पर घर छोड़कर सिद्धार्थ सत्य की खोज के लिए निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में सदाचार और शांति का संदेश दिया और भगवान गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए। महात्मा गौतम बुद्ध के विचारों से दुनिया भर के लोग प्रभावित हैं। जीवन में आई परेशानियों को कम करने के लिए उनके अनमोल विचारों को अपने जीवन में शामिल करें। यहां भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छिप सकता।

महात्मा बुद्ध के विचार
विज्ञापन

3 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।

महात्मा बुद्ध के विचार

4 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

तीन चीजें कभी छुपी नहीं रह सकती हैं- सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

महात्मा बुद्ध के विचार
विज्ञापन

5 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

शक खतरनाक है। शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
विज्ञापन

6 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।

महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गौतम बुद्ध के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala

सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो।

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें