हमारा घर मंदिर से कम नहीं होता, क्योंकि यहां भगवान का वास होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर की सुख-शांति इस पर काफी निर्भर करती है। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि घर के निर्माण की रूप रेखा से लेकर साज-सज्जा तक में वास्तु का काफी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसी वजह से घर में सकारात्मकता बनी रह सकती है। इसलिए कई ऐसी बातें हैं जिनका हमें खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आपके घर से लेकर जीवन में सकारात्मकता आ सकती है।