फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: बॉलीवुड की सबसे महंगी सिंगर हैं श्रेया घोषाल, जानिए उनकी नेट वर्थ

Sat, 12 Mar 2022 11:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
श्रेया घोषाल की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter
बॉलीवुड और हिंदी फिल्में बिना संगीत के अधूरी हैं। इंडस्ट्री में कई सुरीले आवाज के दिग्गज कलाकार हैं, जो अपनी आवाज के जादू से फिल्म को हिट कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। वैसे तो इंडस्ट्री में महिला संगीतकारों की कमी नहीं लेकिन इनमें एक नाम है, जिसने काफी कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर उन्होंने एक शानदार फिल्मी करियर बना लिया। आज इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बाॅलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दी है। श्रेया ने अपनी काबलियत के दम पर शोहरत के साथ करोड़ों की दौलत भी कमा ली है। वह अपने परिवार के साथ आलीशान घर में रहती हैं। 1984 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया घोषाल काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। जन्मदिन के मौके पर जानिए कि श्रेया घोषाल कितना कमाती हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है।

 
विज्ञापन

2 of 5
श्रेया घोषाल की लाइफस्टाइल - फोटो : twitter
श्रेया घोषाल की कमाई

2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में अपनी आवाज देने वाली श्रेया घोषाल ने काफी हिट गाने दिए, जिसके बाद वह काफी मशहूर हो गईं। अपनी कोयल सी आवाज देने वाली बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल एक गाने के लिए 20-25 लाख रुपये लेती हैं। उनकी कमाई अर्जित सिंह, नेहा कक्कड़ और सुनिधि चौहान से भी ज्यादा है। वह सालाना 12 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रेया घोषाल की लाइफस्टाइल - फोटो : twitter
श्रेया घोषाल का कार कलेक्शन

गायिका श्रेया घोषाल के महंगी कारों का कलेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू सीरीज की गाड़ियां शामिल हैं।

4 of 5
श्रेया घोषाल की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter
श्रेया घोषाल का आलीशान घर

वैसे तो श्रेया घोषाल बंगाल की रहने वाली हैं, लेकिन बाद में वह मुंबई में बस गईं। उनका एक घर कोलकाता में है और दूसरा मुंबई में है। उनके आलीशान घर को श्रेया ने बहुत खूबसूरती से सजाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेया घोषाल की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter
श्रेया घोषाल की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया की 182 करोड़ की संपत्ति है। उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा लाइव शो, फिल्मों से आता है। वह प्रति माह 1 करोड़ से अधिक कमाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें