फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन मौका है ब्लैक फ्राइडे, जानिए कैसे हुई इस दिन की शुरूआत

Fri, 29 Nov 2019 04:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Pixabay
नवंबर के आखिरी गुरूवार को थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। और इसी के साथ ही अगले दिन से शुरू होता है ब्लैक फ्राइडे यानी की 29 नवंबर को। इस दिन बहुत से स्टोर और ऑनलाइन मार्केट स्टोर सेल की शुरूआत करते हैं। तो चलिए जानें कि क्यों शुरू हुई इस दिन की शुरूआत और क्यों नाम पड़ा ब्लैक फ्राइडे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Pixabay
दरअसल बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे का नाम ऐसा क्यों पड़ा। लोगों को लगता है कि इस दिन के साथ ही क्रिसमस की शॉपिंग की शुरूआत हो जाती है। लेकिन इसके बारे में बड़ी ही दुखद घटना जुड़ी हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pixabay
दरअसल ब्लैक फ्राइडे का नाम वित्तीय संकट के कारण रखा गया था ना कि शॉपिंग में छूट यानी की सेल के लिए। 1089 में दो फाइनेंसर जिम फिस्क और जे गोल्ड ने साथ में बड़ी संख्या में अमेरिकी सोना खरीद लिया था। क्योंकि उनको अंदाजा था कि अगले दिन बाजार का भाव चढ़ेगा लेकिन बाजार गिर गया और बहुत से लोग दिवालिया हो गए।


 

4 of 6
- फोटो : Social Media
कैसे पड़ा ब्लैक फ्राइडे नाम
फिलाडेल्फिया के पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले ब्लैक फ्राइडे नाम रखा। हुआ यूं कि 1950 के दशक में थैंक्सगिविंग डे के अगले दिन शहर में बहुत सी भीड़ फुटबॉल गेम और ट्रैफिक जाम और खरीददारी के मौकों के चलते थी। जिसकी वजह से पुलिसवालों को छुट्टी का मौका नहीं मिला और उन लोगों ने इस दिन का नाम ब्लैक फ्राइडे रख दिया।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Pixabay
1966 में अमेरिका की एक मैगजीन में छपे विज्ञापन में ब्लैक फ्राइडे नाम छपने के बाद ये नाम मशहूर हो गया। जिसके बाद बहुत से व्यापारियों ने इस नाम को थैंक्सगिविंग डे के सेल से जोड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
आजकल ब्लैक फ्राइडे अमेरिका का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बन गया है। जिसमें सारे दुकानदार सामान की कीमत में कटौती करते हैं ताकि मुनाफा बढ़ सके और लोग खरीददारी के लिए आकर्षित हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें