फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat Career and Lifestyle: टिकटाॅक से सोनाली फोगाट से की करोड़ों की कमाई, पीछे छोड़ गईं इतनी संपत्ति

Tue, 23 Aug 2022 11:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट की नेटवर्थ - फोटो : instagram/sonali_phogat_official

Sonali Phogat Career and Lifestyle: टिकटॉक स्टार से भाजपा की नेता बनी सोनाली फोगाट की गोवा में हृदयाघात के कारण मौत हो गई। सोनाली फोगाट ने साल 2019 में भाजपा के टिकट से आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वह टिकटाॅक वीडियो के कारण भी चर्चा में रहती थीं। सोनाली फोगाट बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली फोगाट का जन्म हरियाणा के हिसार में सितंबर 1979 को हुआ था। उन्होंने हिसार के ही विद्या देवी जिंदल स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की। सोनाली फोगाट के पति का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका है। उसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ रहती थीं। उन्होंने टिकटाॅक वीडियो के जरिए करोड़ों की कमाई की। हिसार में रहने सोनाली फोगाट की कमाई, घर, गाड़ी और कुल संपत्ति के बारे में जानिए। अगली स्लाइड में जानें भाजपा नेता सोनाली फोगाट अपने पीछे छोड़ गईं कितनी संपत्ति।

विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट की नेटवर्थ - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली फोगाट का करियर
 
सोनाली फोगाट साल 2006 में दूरदर्शन के एक हरियाणवी टीवी कार्यक्रम में नजर आईं थी उसके बाद से उन्हें बतौर एंकर अपने करियर की शुरुआत की। साल 2016 में एक टीवी कार्यक्रम से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआती की। सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भाजपा के नेता थे। संदिग्ध परिस्थितियों में पति की मौत के बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। बाद में वह भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनी। टिकटाॅक वीडियो के जरिए भी उनकी पहचान बनी। बिग बॉस 14 की सीरीज में नजर आईं, वहीं साल 2019 में भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा। इसके अलावा सोनाली फोगाट वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली फोगाट का आलीशान घर और गाड़ियां

हिसार में जन्मी सोनाली फोगाट अपनी बेटी के साथ हिसार के संत नगर में रहती हैं। यहां उनका शानदार घर है। सोनाली फोगाट के पास एक फ्लैट और एक प्लॉट भी है। नोएडा के सेक्टर-52 में सोनाली का फ्लैट हैं जबकि हिसार के गांव गंगवा में 117 गज का प्लॉट है। इसके अलावा सोनाली के पास काले रंग की महिंद्रा एक्सयूवी कार है।

4 of 5
सोनाली फोगाट की नेटवर्थ - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली फोगाट की कमाई

चुनाव शपथ पत्र में सोनाली फोगाट ने व्यवसाय में एक्टिंग और कृषि बताया था। जानकारी के मुताबिक, सोनाली फोगाट एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करती थीं। वहीं बिगबाॅस में प्रति एपिसोड उन्होंने 80 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट की कुल संपत्ति - फोटो : instagram/sonali_phogat_official
सोनाली फोगाट की कुल संपत्ति

भाजपा नेता सोनाली फोगाट करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन थीं। साल 2019 चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ पत्र में सोनाली फोगाट ने खुद की 25 लाख 61 हजार रुपये की चल और 2 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति बताई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें