गायत्री देवी
15 अक्टूबर 1949 को गायत्री देवी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम जगत सिंह रखा गया। शाही अंदाज में जीने वालीं गायत्री देवी की जिंदगी में बुरे समय की शुरुआत हुई 29 जून 1970 को, जब 57 साल की उम्र में उनके पति का देहांत हो गया। इसके बाद वो काफी दुखी रहने लगी थीं। उनके दुखों का अंत यहीं नहीं हुआ। साल 1997 में लंदन में उनके बेटे की मौत हो गई जिसके बाद तो गायत्री देवी बिल्कुल अकेली हो गईं।