Bhai Dooj 2023 Mithai : त्योहार के मौके पर बाजारों में काफी रौनक दिखती है। मिठाई की दुकानों पर तरह तरह के मिठाई, पकवान बिकने लगते हैं। हलवाइयों की दुकानों के काउंटरों पर रखी रंग बिरंगी और स्वादिष्ट मिठाई हर किसी को आकर्षित करती है। लोग दिवाली में भोग से लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए ढेरों तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां खरीदते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर मिठाइयों की मांग बहुत बढ़ जाती है। मिठाइयों की मांग बढ़ने पर दुकानों पर पहले से और थोक में मिठाई बनाई जाती हैं।
हालांकि अधिक मात्रा में पहले से मिठाई तैयार होने के कारण उसमें मिलावट होने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही मिठाई के घटिया व खराब होने की भी संभावना रहती है। दीपोत्सव के आखिरी दिन भाई दूज का पर्व होता है। इस पर्व पर बहनें भाई को तिलक करके मुंह मीठा कराती हैं। दुकानों से खरीदी मिठाई ताजी नहीं होती, इससे स्वाद पर असर होता है, साथ ही मिलावट के कारण सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी भाई दूज के लिए बाजार से मिठाई खरीद रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें। वहीं मिठाई बासी, मिलावटी या खराब तो नहीं हो गई, इसकी पहचान कर लें। यहां असली और नकली मिठाई की पहचान के तरीके बताए जा रहे हैं।