Newborn Care Tips for Summer Season: गर्मी के मौसम में हर किसी की हालत खराब हो जाती है। बड़े लोग तो अपनी परेशानी कह कर बता लेते हैं, लेकिन दिक्कत आती है छोटे बच्चों के सामने। खासतौर पर जब बच्चे का जन्म होता है, तब तो वो अपनी दिक्कत किसी को बता भी नहीं पाता। ऐसे में उसके घरवालों को ही उसका खास ध्यान रखना पड़ता है। तो यदि आपके घर में भी गर्मी के मौसम में नन्हा मेहमान आया है, तो उसकी देखभाल सही तरह से करें।
हम ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकि इस मौसम में बच्चे को गर्मी, पसीना, डिहाइड्रेशन और रैशेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, ताकि आपके बच्चे को किसी तरह की परेशानी न होने पाए।