फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami Rangoli Design: वसंत पंचमी पर बनाएं ऐसी रंगोली, देखते ही खुश हो जाएगा मन

Thu, 22 Jan 2026 02:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Latest Rangoli Design: वसंत पंचमी पर घर को पांरपरिक तरीके से सजाने के लिए रंगोली डिजाइन बनाएं। रंगोली ऐसी हो, जिसे देख मां सरस्वती भी प्रसन्न हो जाएं।
विज्ञापन
1 of 5
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
Saraswati Puja Rangoli Design: वसंत पंचमी वह पर्व है, जब प्रकृति पीले वस्त्र पहन लेती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। वर्ष 2026 में वसंत पंचमी 23 जनवरी, शुक्रवार को मनाई जा रही है। यह दिन ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। परंपरा है कि इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं, घर-मंदिर को सजाते हैं और शुभता के प्रतीक के रूप में रंगोली बनाते हैं।

रंगोली केवल सजावट नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने का माध्यम है। प्राचीन काल से ही इसे घर के द्वार पर बनाया जाता रहा है, ताकि शुभ शक्तियां प्रवेश करें और नकारात्मकता दूर रहे। वसंत पंचमी पर बनाई जाने वाली रंगोली में पीले, सफेद, हरे और नारंगी रंगों का विशेष महत्व होता है। ये रंग ज्ञान, शांति, समृद्धि और नई शुरुआत के प्रतीक माने जाते हैं।

इस अवसर पर रंगोली डिज़ाइन में मां सरस्वती, वीणा, कमल, हंस, किताबें, ओम चिन्ह और पीले फूलों को शामिल किया जा सकता है। आज के डिजिटल दौर में लोग पारंपरिक पैटर्न के साथ-साथ फ्लोरल, ज्योमेट्रिक और मिनिमल रंगोली डिज़ाइन भी पसंद कर रहे हैं। नीचे वसंत पंचमी की रंगोली डिजाइन के कुछ सरल आइडियाज  दिए जा रहे हैं, तस्वीरों को देख आप इन्हें अपने घर-आंगन में उतार सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
रंगोली में मां सरस्वती की छवि

इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाने में वक्त लग सकता है लेकिन ये इतनी आकर्षक लगेगी कि इसकी सुंदरता देखकर हर कोई इम्प्रेस हो जाएगा। इसमें गोलाकार डिजाइन में मां सरस्वती की छवि को रंगोली से सजाना है। वीणवादनी मां सरस्वती की ये छवि मन मुग्ध कर देने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
वसंत पंचमी के प्रतीक चिन्हों की रंगोली

ये रंगोली डिजाइन सरल भी है और आकर्षक भी। इसमें वीणा, पुस्तक, मोरपंख की सरल आकृति बनाई गई है। दीप और पीले फूलों से रंगोली को सजाकर अधिक आकर्षक बनाया गया है।

4 of 5
वसंत पंचमी के लिए रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
बड़े आंगन के लिए रंगोली डिजाइन

मां सरस्वती की छवि वाली ये रंगोली डिजाइन स्कूल, कॉलेज और दफ्तर के लिए परफेक्ट है। अगर आपके घर का आंगन बड़ा है तो सफेद और पीले रंग से सजी मां सरस्वती की इस सादगी वाली छवि को रंगोली के रूप में धरती पर उतारें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वसंत पंचमी की आसान रंगोली - फोटो : Instagram
पुस्तक और वीणा की रंगोली डिजाइन

इस तरह की रंगोली डिजाइन भी आसानी से बनाई जा सकती है। इसमें खुली हुई पुस्तक की एक आकृति और वीणा को रंगों के जरिए बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें