Basant Panchami Rangoli Design : वसंत पंचमी का पर्व भारतीय संस्कृति में एक खास महत्व रखता है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा होती है। इसी के चलते हिंदू धर्म में ये दिन ज्ञान, कला, संगीत, और रंगों का प्रतीक माना जाता है।
वसंत पंचमी के मौके पर घरों को सजाना एक आम परंपरा है। इसी के चलते महिलाएं स्कूलों से लेकर अपने घरों तक में रंगोली अवश्य बनाती हैं, क्योंकि पूजा-पाठ के मौके पर रंगोली सजावट का अहम हिस्सा होती है। खासतौर पर आंगन या दरवाजे पर रंगोली बनाने से न केवल घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी आती है।
अगर आप इस वसंत पंचमी पर अपने घर को खास बनाना चाहते हैं, तो यहां हम कुछ लेटेस्ट रंगोली डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जिन्हें आप कहीं भी आसानी से बना सकते हैं।