Baby Girl Names Of Maa Saraswati: जनवरी का महीना है। इस महीने में बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा होती है। इस दिन को छात्रों के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या की देवी कहते हैं। विद्या और ज्ञान का भंडार मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर घर पर नन्हे मेहमान का आना सुख मान सकते हैं। बच्चे का जन्म हर किसी के लिए खुशी का मौका होता है। बच्चे के लिए माता पिता बहुत कुछ प्लान बना कर रखते हैं। शुरुआत बच्चे के नाम से होती है। व्यक्ति का नाम उसकी पहचान और कुछ हद तक उसका व्यक्तित्व दर्शाता है। ऐसे में बसंत पंचमी के दिन अगर परिवार में बच्ची का जन्म हुआ है तो मां सरस्वती के नामों पर नामकरण करें। बेटी को ऐसा नाम दें, जो मां सरस्वती के खूबसूरत नामों को प्रदर्शित करता है। यह रही मां सरस्वती के नामों की सूची, जनवरी में बसंत पंचमी के मौके पर जन्मी लड़की का कर सकते हैं नामकरण।