Bad Food Combinations: आए दिन ये खबरें सामने आती हैं कि तरबूज खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आपको संभलने की जरूरत है। यहां हम आपको बताएंगे कि तरबूज के बाद किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : AI
Bad Food Combinations: गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में शामिल है। लेकिन कई बार गलत फूड कॉम्बिनेशन सेहत पर भारी पड़ सकते हैं।
हाल ही में गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के मलांव गांव में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया, जहां एक ही परिवार के 10 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि सभी ने पहले तरबूज खाया और उसके बाद मैगी खाई। इसके बाद उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं शुरू हो गईं। फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे गलत चीजों के साथ खाने से पेट खराब, गैस और फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि तरबूज खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 6
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : Amar Ujala
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध, दही, पनीर या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जबकि दूध को पचने में समय लगता है। दोनों को एक साथ लेने से पेट में गैस, भारीपन, अपच और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। कई लोगों को इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्या भी होने लगती है। इसलिए विशेषज्ञ तरबूज और डेयरी प्रोडक्ट्स के बीच कम से कम 30 से 45 मिनट का अंतर रखने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : instagram
तला-भुना खाना
तरबूज हल्का और जल्दी पचने वाला फल माना जाता है, लेकिन इसके बाद तला-भुना या ज्यादा ऑयली खाना खाने से पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ सकता है। समोसा, पकौड़े, चिप्स या फास्ट फूड जैसी चीजें पेट में भारीपन पैदा कर सकती हैं। इससे गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की परेशानी हो सकती है। गर्मियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है क्योंकि शरीर पहले से ही गर्म मौसम की वजह से संवेदनशील रहता है।
4 of 6
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : Instagram
मसालेदार भोजन
तरबूज खाने के तुरंत बाद ज्यादा मसालेदार भोजन करना भी नुकसानदायक माना जाता है। तीखे मसाले पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। तरबूज शरीर को ठंडक देता है, जबकि मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में दोनों का गलत कॉम्बिनेशन पाचन बिगाड़ सकता है और कई बार पेट में ऐंठन या बेचैनी की वजह बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : Adobe stock
पानी तुरंत न पिएं
तरबूज में पहले से ही भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है। ऐसे में इसे खाने के तुरंत बाद ज्यादा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, तरबूज खाने के कम से कम 20 से 30 मिनट बाद ही पानी पीना बेहतर माना जाता है।
तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से करें परहेज
- फोटो : Instagram
प्रोसेस्ड फूड
नूडल्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव और मसालों की मात्रा अधिक होती है। इन्हें तरबूज के साथ या तुरंत बाद खाने से पेट खराब होने का खतरा बढ़ सकता है। खासकर गर्मियों में खराब या दूषित खाना फूड प्वाइजनिंग की वजह बन सकता है। इसलिए हल्के और ताजे भोजन के साथ ही तरबूज का सेवन करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।