Fake Vs Real Turmeric: हाल ही में एक शादी की खुशियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब . दुल्हन को हल्दी लगते ही गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ। ऐसे में हम सभी को हल्दी खरीदने से पहले उसके असली और नकली होने की पहचान अवश्य करनी चाहिए।
Fake Vs Real Turmeric: खरगोन जिले के कसरावद क्षेत्र में हल्दी रस्म के बाद दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरंत इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि यह घटना मिलावटी हल्दी के उपयोग से जुड़ी हो सकती है। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले भी कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।
हल्दी को जहां औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, वहीं मिलावट होने पर यह स्वास्थ्य के लिए जानलेवा भी बन सकती है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए यह बेहद जरूरी हो जाता है कि वह बाजार से हल्दी खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करे और असली व नकली हल्दी की पहचान करना सीखे, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
2 of 6
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
1. पानी टेस्ट
यह सबसे आसान तरीका है। एक गिलास साफ पानी में हल्दी डालकर देखें। असली हल्दी धीरे-धीरे नीचे बैठ जाती है और पानी में ज्यादा रंग नहीं छोड़ती। जबकि नकली या मिलावटी हल्दी तुरंत पानी को गहरा पीला या नारंगी कर देती है। यह इस बात का संकेत होता है कि उसमें कृत्रिम रंग मिलाया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
2. रंग की जांच
असली हल्दी का रंग हल्का, प्राकृतिक और थोड़ा मटमैला पीला होता है। लेकिन नकली हल्दी बहुत ज्यादा चमकीली पीली या गहरे रंग की होती है, जो देखने में आकर्षक लग सकती है लेकिन अक्सर उसमें केमिकल डाई का इस्तेमाल होता है।
4 of 6
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
3. हाथ पर रगड़कर देखें
थोड़ी हल्दी हथेली पर रगड़ने से असली हल्दी हल्का पीला दाग छोड़ती है जो आसानी से धुल जाता है। वहीं मिलावटी हल्दी गहरा और असामान्य रंग छोड़ सकती है, जो कई बार त्वचा पर लंबे समय तक रह सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
हल्दी असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
- फोटो : AI
4. आयोडीन टेस्ट
अगर हल्दी में स्टार्च या अन्य मिलावट है तो उस पर आयोडीन डालने से नीला या काला रंग बदल सकता है। यह तरीका खासतौर पर प्रयोगशाला या घर पर जांच के लिए उपयोगी माना जाता है।