फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी को मनाली के इस गांव से था खास लगाव, अक्सर जाया करते थे छुट्टियां बिताने

Fri, 17 Aug 2018 12:09 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
atal bihar vajpayee
भारत रत्न और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे। नई दिल्ली के एम्स में लंबे इलाज के दौरान बुधवार को 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें ली। ये तो हम सभी जानते हैं कि उन्हें कविता लिखने और सुनाने का शौक था पर क्या आपको मालूम है कि उन्हें कुछ जगह पर छुट्टियों पर जाना भी बहुत पसंद था। 
विज्ञापन

2 of 4
manali
हिमाचल प्रदेश का मनाली, राजस्थान का माउंट आबू और अल्मोड़ा से अटल बिहारी वाजपेयी का खास लगाव था। वो अक्सर इन जगहों पर छुट्टियां बिताने जाया करते थे। मनाली में स्थित प्रीणी गांव उनका फेवरेट जगहों में से एक था। हालांकि वीआईपी के आने से गांव वालों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इसके बावजूद गांव के लोग उनके लौटने का इंतजार करते थे।
विज्ञापन

3 of 4
atal bihari vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी को प्रीणी गांव से इतना अटैचमेंट था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद लगभग हर साल वह वहां छुट्टियों के लिए गये थे। हिमाचल में भले ही सरकार कांग्रेस की हो लेकिन व उसका पूरा स्पोर्ट करते थे। आपको बता दें, प्रीणी बहुत खूबसूरत गांव है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां ट्रेकिंग, राफ्टिंग, स्कीइंग, हॉर्स राइडिंग और माउंटेन बाइंकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी ने मनाली के लोगों को तोहफे के रूप में रोहतांग के पास 13 हजार फीट टनल बनवाकर दी। इस टनल पर अभी काम चल रहा है। अगले साल तक इसके पूरे होकर तैयार होने की उम्मीद है। यह टनल लाहौल के जनजाति इलाके को स्पीति से जोड़ती है। टनल का काम पूरा होने पर पर्यटक पूरे साल लाहौल से स्पीति घाटी तक जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें