फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल फूल डे 2021: आखिर क्यों मनाया जाता है ये दिन, जानें क्या है इसका इतिहास

Thu, 01 Apr 2021 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
दुनिया में हर दिन कोई न कोई त्योहार मनाया जाता है। हर दिन का अपना महत्व होता है और लोग उस दिन को सेलिब्रेट भी करते हैं। ऐसे ही एक अप्रैल को हर साल फूल डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे के साथ कई तरह के मजाक करते हैं और उन्हें बेवकूफ बनाकर काफी खुश होते हैं। कई देशों में इस दिन छुट्टी भी रहती है और कई देशों में ये दिन आम दिन की तरह ही चलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर एक अप्रैल को ही फूल डे क्यों मनाया जाता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
फूल डे हर साल एक अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे कोई ठोस सबूत तो नहीं मिलते हैं, जिसकी वजह से ये अब भी रहस्य है। लेकिन लोग इसके पीछे कई अलग-अलग कहानियां बताते हैं। कई इतिहासकार मनाते हैं कि इस दिन का इतिहास लगभग 438 साल पुराना है। जब 1582 में फ्रांस ने जूलियन कैलेंडर को छोड़कर ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया था।
विज्ञापन

3 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
जहां जूलियन कैलेंडर में एक अप्रैल से नया साल शुरू होता था, तो वहीं ग्रेगोरियन कैलेंडर में ये एक जनवरी शिफ्ट हो गया। वहीं, इसको लेकर कहा जाता है कि कैलेंडर बदलने के बाद भी कई लोग इस बदलाव को समझ नहीं पाए और वो एक अप्रैल को ही नया साल मना रहे थे।

4 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
मार्च के आखिरी सप्ताह में उनका सेलिब्रेशन शुरू होता था और एक अप्रैल तक चलता था। ऐसे में ये सभी लोग मजाक का कारण बन गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अप्रैल फूल कहा जाने लगा और इस दिन की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
इसके अलावा फूल डे मनाने के पीछे कुछ इतिहासकारों ने इसे हिलेरिया से भी जोड़ा। हिलेरिया एक लैटिन शब्द है, जिसका मतलब है आनंदित। वहीं, हिलेरिया प्राचीन रोम में यहां के समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला एक त्योहार था, जिसे मार्च महीने के आखिर में मनाया जाता था।
विज्ञापन

6 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
इसमें लोग एक-दूसरे व्यक्ति का वेश रखकर लोगों को बेवकूफ बनाते थे। इसलिए कहा जाता है कि यहां से भी अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
April Fools Day 2021 - फोटो : istock
यही नहीं, दुनिया के कई देशों में इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इटली, बेल्जियम और फ्रांस में इस दिन लोग एक-दूसरे की पीठ पर कागज की बनी हुई मछली चिपका देते हैं, जिसकी वजह से इसे ये लोग अप्रैल फिश भी कहते हैं। लोग इस तरीके को किसी को बेवकूफ बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें